हिमाचल प्रदेश

अनिरुद्ध-रोहित के बयान पर बिक्रम-सुखराम का पलटवार, कर्ज लेने में भाजपा नहीं, कांग्रेस आगे

Gulabi Jagat
22 Feb 2023 9:26 AM GMT
अनिरुद्ध-रोहित के बयान पर बिक्रम-सुखराम का पलटवार, कर्ज लेने में भाजपा नहीं, कांग्रेस आगे
x
शिमला
हिमाचल प्रदेश के वित्तीय प्रबंधन पर भाजपा व कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग जारी है। प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों की ओर से वित्तीय प्रबंधन पर दिए गए बयान पर अब पूर्व सरकार के दो मंत्रियों ने पलटवार किया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बयान पर पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर व पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पलटवार किया है।
पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर एवं सुखराम चौधरी ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर किसी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में कुप्रबंधन की दृष्टि से काम किया है तो केवल मात्र कांग्रेस की सरकार ने ही किया है। भाजपा के पूर्व मंत्रियों ने कांग्रेस के मंत्री अनिरुद्ध सिंह और रोहित ठाकुर को जवाब देते हुए कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सरकार थी, तो प्रदेश पर केवल 27000 करोड़ का कर्ज था और जब वीरभद्र सिंह की सरकार का कार्यकाल खत्म हुआ तो प्रदेश पर 55000 का कर्ज था। जब जयराम सरकार ने वर्तमान कांग्रेस को सत्ता सौंपी तो प्रदेश पर 69000 करोड़ का कर्ज था और जो कर्ज जयराम ठाकुर सरकार ने लिया, उसमें से 14000 करोड़ तो पिछली सरकार के ऋणों की भरपाई में ही चले गए।
जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सत्ता संभाली है, तब से अब तक इस सरकार ने 4500 करोड़ का ऋण ले लिया है। अगर देखा जाए तो यह सरकार प्रतिदिन 30 करोड का लोन ले रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब से यह सरकार सकता में आई है तब से हिमाचल प्रदेश में विकास ठप हो गया है।
Next Story