- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पहाड़ी से गिरे पत्थर...
हिमाचल प्रदेश
पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आए बाइक सवार; एक की मौत, दूसरे की टांग कटी
Admin4
30 Nov 2022 10:25 AM GMT

x
नाहन। हिमाचल के जिला सिरमौर में बुधवार सुबह श्री रेणुकाजी-संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार एक ही गांव के निवासी दो लोग बाइक पर दिहाड़ी करने घर से ददाहू के लिए निकले थे। दनोई के समीप पहुंचते ही बाइक पहाड़ी से आए पत्थर की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में लायक राम निवासी ठकराड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामलाल की टांग कट गई। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे रेणुकाजी पुलिस थाने के एसआई माधव राम ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।

Admin4
Next Story