हिमाचल प्रदेश

एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की हुई मौत

Admin Delhi 1
30 Nov 2022 12:10 PM GMT
एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की हुई मौत
x

संगड़ाह न्यूज़: श्री रेणुका जी-संगडाह मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रेणुका जी से संगडाह की तरफ जा रही बाइक (HP 79-1639) जैसे ही दनोई के समीप पहुंची तो अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गए। पत्थर सीधा ही बाइक पर आ गिरे। बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह से घायल हुआ है। मृतक की पहचान लायक राम (52) गांव काकोग संगड़ाह के रूप में हुई है। वहीं मृतक के ही गांव का रहने वाला रामलाल घायल हुआ है।

बताया जा रहा है कि हादसे में रामलाल का पैर टूटा है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 20 हजार तो घायल व्यक्ति को 10 हजार की फौरी राहत दी गई है। रेणुका जी पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है।

Next Story