- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- खड्ड में गिरी बाइक, 29...
हिमाचल प्रदेश
खड्ड में गिरी बाइक, 29 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा पीजीआई रेफर
Admin4
18 Sept 2023 5:35 PM IST

x
नाहन। जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन विधानसभा क्षेत्र के कौलावालाभूड़ के समीप ढांंगवाला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी हुआ है।
मृतक की पहचान 29 वर्षीय बलजीत कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी खंदा क्यारी तहसील नाहन के रूप में हुई है। जबकि 29 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बुडरा घायल हुआ है। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं नाहन पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बलजीत और मुकेश रात को बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह ढंगावाला के समीप पहुंचे तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में बलजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल मुकेश कुमार को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डीएसपी हेड क्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।
Tagsहिमाचलहिमाचल न्यूज़खड्डगिरी बाइकदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





