हिमाचल प्रदेश

बाइक चालक ने राहगीर को मारी टक्कर

Admin4
18 Feb 2023 12:26 PM GMT
बाइक चालक ने राहगीर को मारी टक्कर
x
सोलन। जिला सोलन के बद्दी-नालागढ़ में खरौनी के समीप सड़क हादसा पेश आया है, यहाँ एक अज्ञात बाइक चालकने राहगीर को टक्कर मारकर फरार हो गया था। मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र बृजमोहन गांव संधीपुर डाकघर तहसील व जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय कुमार खरौनी में रिहायशी मकान में रहता था, विजय रात को खाना खाकर बाहर टहलने के लिए आया था। इस दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ।
जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को नालागढ़ अस्पताल में लाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। डीएसपी प्रियंका गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story