हिमाचल प्रदेश

रचना गुप्ता की नियुक्ति पर बड़ा बवाल, शपथ समारोह टालना पड़ा

Admin Delhi 1
18 Aug 2022 5:36 PM IST
रचना गुप्ता की नियुक्ति पर बड़ा बवाल, शपथ समारोह टालना पड़ा
x

शिमला न्यूज़: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की नवनियुक्त अध्यक्षा की नियुक्ति पर विवाद पैदा हो गया है। विवाद के चलते सरकार ने नवनियुक्त अध्यक्षा के शपथ समारोह को टाल दिया है। बुधवार शाम अधिसूचना जारी होने के कुछ घंटे बाद ही नियुक्ति को लेकर विवाद हो गया। बता दें कि बीती शाम सरकार ने चेयरमैन समेत तीन सदस्यों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की थी। वीरवार सुबह शपथ ग्रहण समारोह भी तय हो गया था। लेकिन विवाद पनपने के बाद इसे फिलहाल टाल दिया गया है।

हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने डाॅ. रचना गुप्ता को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की अध्यक्षा बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पब्लिक सर्विस कमीशन में 1000 से अधिक भर्तियां होनी हैं, जिन्हें प्रभावित करने के लिए सरकार अपने नुमाइंदे को अध्यक्ष पद पर बिठाना चाहती है। उन्होंने पहले भी भर्तियों में हुई धांधलियों का जिक्र किया।

Next Story