हिमाचल प्रदेश

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 346 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

Shantanu Roy
6 July 2023 9:21 AM GMT
पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 346 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
x
पांवटा साहिब। सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के भाटावाली में पुलिस टीम ने एक महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि भाटावाली में एक महिला अपने घर में नशे का कारोबार करती है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने अजुबी (26) पत्नी अजय निवासी गांव व डाकघर भाटावाली के घर पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने घर से महिला के पास से 346 ग्राम गांजा बरामद किया। उधर पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story