हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता

Admin2
7 July 2022 3:31 PM IST
नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : ऊना। जिला पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस की ऊना और गगरेट थाना की टीमों ने दो मामलों में चार युवकों से करीब 10 ग्राम चिट्टा मरामद किया है। पुलिस ने नशे के साथ पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए यह चारों युवक जिला हमीरपुर से ही संबंध रखते है। वहीँ पुलिस अब इन युवकों से यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाए थे और आगे इसे कहाँ ले जाया जाना था।


Next Story