- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- शिमला पुलिस को बड़ी...
शिमला पुलिस को बड़ी सफलता, पांच आरोपियों को 13 किलो 853 ग्राम अफीम, 26.24 ग्राम चरस व 21.55 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा

शिमला क्राइम न्यूज़: नशे के खिलाफ शिमला पुलिस के विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। 24 घंटे में पुलिस ने पांच अलग-अलग मामलों में 13 किलो 853 ग्राम अफीम, 26.24 ग्राम चरस व 21.55 ग्राम चिट्टे के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला बालूगंज थाना के तहत पडऩे वाले शोघी क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला अफीम लेकर शिमला की तरफ आ रही है। पुलिस ने शोघी स्थित सोनू बंगला के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस ने महिला को अफीम के साथ पकड़ा। आरोपित महिला नेपाल मूल की है। एएसआइ अंबी लाल की अगुवाई में एसआइयू ने महिला को पकडऩे के लिए जाल बिछा दिया। जैसे ही महिला सोनू बंगला के समीप आई, पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
मोहाली निवासी चिट्टे के साथ गिरफ्तार: पुलिस ने 11.02 ग्राम चिट्टे के साथ मोहाली के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शोघी में रूटीन चेकिंग के दौरान आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अमित कुमार निवासी हाउस नंबर 1792 गांव दशमेश नगर डाकघर नयागांव तहसील मोहाली, पंजाब के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से इसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। शोघी में देर रात को पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए एक युवक को पूछताछ के लिए रोका। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से 11.02 चि_ा बरामद किया।
एक अन्य मामले में पुलिस ने 26.24 ग्राम चरस के साथ एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि आरोपित नशे की सामग्री किसको सप्लाई करने वाले थे।





