हिमाचल प्रदेश

गाड़ी पर गिरा बड़ा पत्थर, एक की मौत, 3 जख्मी

Admin4
21 July 2023 11:02 AM GMT
गाड़ी पर गिरा बड़ा पत्थर, एक की मौत, 3 जख्मी
x
किन्नौर। जिला किन्नौर के बडा कम्बा संपर्क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक गाड़ी पर पत्थर गिर गया, जिस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी बड़ा कम्बा भिजवाया गया है। मृतक की पहचान विकास खंड कार्यालय भावनगर में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत राकेश कुमार के रूप में हुई है।
बता दें मृतक अपने पीछे दो बच्चे, पत्नी व बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया है। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी (HP 26A-5500) में 4 लोग सवार होकर ड्यूटी के लिए भावानगर जा रहे थे। इस दौरान बडा कम्बा संपर्क मार्ग पर गाड़ी पर पत्थर गिरने से वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग जख्मी हो गए है। घायलों को मामूली चोटें आई है।
Next Story