हिमाचल प्रदेश

उपचार के दौरान हुआ बड़ा खुलासा: एक युवती दुष्कर्म के बाद हुई गर्भवती

Admin Delhi 1
7 Oct 2022 12:54 PM GMT
उपचार के दौरान हुआ बड़ा खुलासा: एक युवती दुष्कर्म के बाद हुई गर्भवती
x

हिमाचल न्यूज़: पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक युवती के साथ उसके मासड़ द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं युवती मेडिकल जांच में गर्भवती भी पाई गई है। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में जोगिंद्रनगर उपमंडल के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी अपनी माता के साथ सुंदरनगर के भोजपुर में किराए के मकान में रहती है। बीते रोज उसके मासड़ ने कई बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए, जिस कारण वह गर्भवती हो गई। वहीं युवती को यह बात किसी से भी न कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Next Story