- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- मां और बेटी से बरामद...
हिमाचल प्रदेश
मां और बेटी से बरामद हुई चिट्टे की बड़ी खेप, दोनों गिरफ्तार
Admin4
13 Sept 2023 5:20 PM IST

x
शिमला। राजधानी शिमला में पुलिस ने एक मां और बेटी को चिट्टे की बड़ी खेप और एक सिरिंज सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मां- बेटी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें की महिला पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत है।
मिली जानकारी के अनुसार, एसआईयू टीम को गुप्त सुचना मिली थी कि मां-बेटी के पास नशे की खेप हो सकती है। सुचना के आधार पर एसआईयू टीम ने जब इन दोनों की तलाशी ली तो उन्हें 9.75 ग्राम चिट्टा और एक सिरिंज बरामद हुई। जिसके बाद महिला और बेटी को गिरफ्तार किया गया और इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
दोनों से पूछताछ की जा रही है कि वह चिट्टा कहा से लेकर आई थी। वहीं इन दोनों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। एएसपी सुनील नेगी द्वारा मामले की पुष्टि की गई। उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया था। जहां से इन्हें 14 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
Tagsहिमाचलहिमाचल न्यूज़चिट्टेखेपदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





