हिमाचल प्रदेश

बॉयो एनर्जी प्लांट, मान ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के साथ सौंपी सौगात

Gulabi Jagat
19 Oct 2022 8:47 AM GMT
बॉयो एनर्जी प्लांट, मान ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के साथ सौंपी सौगात
x
चंडीगढ़, अक्तूबर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के साथ मंगलवार को 20 एकड़ क्षेत्रफल में 230 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्थापित किए देश का सबसे बड़ा बायो एनर्जी प्लांट लोगों को समर्पित किया। आज के इस मौके को राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास राज्य में से धान की पराली जलाने की समस्या को खत्म करने के लिए रास्ता साफ करेगा। उन्होंने कहा कि वरबीयो गु्रप का राज्य के साथ मजबूत रिश्ता है, क्योंकि इसकी भारतीय सहायक कंपनी वरबीयो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारत का सबसे बड़ा बायोफ्यूल ( बायोमीथेनध्बायो-सीऐनजी) उत्पादन यूनिट स्थापित किया है, जो बायो-सीएनजी की 33 टीपीडी (टन प्रति दिन) और 550 टीपीडी (प्रति साल) की क्षमता वाला प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि 80,000 क्यूबिक मीटर प्रति दिन की क्षमता वाला प्रोजेक्ट बायोगैस पैदा करेगा, जो पराली जलाने की समस्या को हल करने का बढिय़ा ढंग है।
भगवंत मान ने कहा कि इस यूनिट में सालाना 1.30 लाख टन पराली की खपत होगी, जिससे पराली की गंभीर समस्या से निजात पाने में मदद मिलेगी। 20 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित इस यूनिट से धान की पराली को आग लगाने के कारण पैदा होने वाले 1.50 लाख मीट्रिक टन दूषित तत्व और 20,000 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश की सालाना कमी लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह यूनिट 1000 नौजवानों को रोजगार भी देगा और 5000 से अधिक परिवारों को लाभ पहुंचेगा। भगवंत मान ने बताया कि बायो मैन्यूर से भरपूर मिट्टी का 2150 एकड़ रकबा होगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वरबीयो गु्रप ने राज्य में ऐसे और प्लांट स्थापित करने में भी गहरी रूचि दिखाई है।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story