हिमाचल प्रदेश

राह चलते व्यक्ति को बाइक चालक ने मारी टक्कर

Admin4
16 Aug 2023 1:20 PM GMT
राह चलते व्यक्ति को बाइक चालक ने मारी टक्कर
x
ऊना। जिला ऊना के कटोहड़ खुर्द में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां एक बाइक चालक के द्वारा राह चलते व्यक्ति को टक्कर मार दी गई। हादसे में राह चलता व्यक्ति अपनी जान खो बैठा। बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र किशन चंद निवासी कटोहड़ खुर्द, अंब के रुप में हुई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक चालक मुकेश कुमार और राज कुमार बिहार के निवासी हैं। बीती रात दोनों बाइक पर सवार होकर कटोहड़ खुर्द कीओर से जा रहे थे। जिस दौरान उन्होंने राह चलते व्यक्ति सुशील कुमार को बाइक से टक्कर मार दी गई और सुशील कुमार बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सुचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सुशील को अस्पताल भिजवाया तो वहां डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अर्जित सेन एसपी ऊना के द्वारा मामले की पुष्टि की गई और कहा गया कि बाइक चालक मुकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है।
Next Story