हिमाचल प्रदेश

मुंडन संस्कार कार्यक्रम में भाग लेने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 20 घायल

Shantanu Roy
6 May 2023 9:49 AM GMT
मुंडन संस्कार कार्यक्रम में भाग लेने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 20 घायल
x
लडभड़ोल। ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव ओच में शुक्रवार को मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए 20 लोगों पर मधुमक्खियों के एक झुंड ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हालांकि कुछ लोगों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस के लिए हैल्पलाइन पर कॉल की, जिसके आधे घंटे बाद सिविल अस्पताल संधोल से एंबुलैंस गांव पहुंची व घायल लोगों का उपचार किया जबकि 2 घायलों को निजी गाड़ी के माध्यम से नागरिक अस्पताल लडभड़ोल लाया गया।
नागरिक अस्पताल में तैनात डाॅ. अंकुश भारद्वाज ने बताया कि 2 लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया है। बता दें कि लडभड़ोल क्षेत्र में रंगड़ों और मधुमक्खियों के काटने के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। वीरवार को भी सिमस निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग को रंगडों द्वारा घायल कर दिया था। मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए लोगों में ओच निवासी रमेश चंद, सुमित कुमार, तृप्ता देवी, आरती, पूजा, अंकुश, ज्योति देवी, चमना देवी, सुभाष कुमार, सुमन लता, श्रेष्ठा देवी, सुनीता देवी, अनुराधा देवी, चंद्रेश कुमारी, विजय, तनुज, मनोज, लक्की, सरोज व अनुराधा शामिल हैं।
Next Story