हिमाचल प्रदेश

बियर से लदे ट्राले ने दो कारों को मारी ज़ोरदार टक्कर, 3 लोग हुए जख्मी

Admin Delhi 1
16 July 2022 1:02 PM GMT
बियर से लदे ट्राले ने दो कारों को मारी ज़ोरदार टक्कर, 3 लोग हुए जख्मी
x

बिलासपुर न्यूज़: राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़- मनाली पर गंबर पुल के समीप अनियंत्रित बियर से भरे ट्राले ने दो कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद कारें व ट्रक सड़क पर ही पलट गए। हादसे में 3 लोगों को चोटे आई है। जानकारी के अनुसार बीयर से भरा ट्राला पानीपत से बिलासपुर जा रहा था। इसी दौरान गंबर पुल पुल के नजदीक पहुंचते ही ट्राला अनियंत्रित होकर आगे चल रही दो कारों से टकराने के बाद बीच सड़क पर पलट गया। ट्राले की टक्कर के बाद कारें भी हाईवे किनारे पलट गई। इस घटना में तीन व्यक्ति घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची, घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वार घाट पहुंचाया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी लंबा जाम लग गया।

वहीं पुलिस थाना स्वारघाट के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। जहां यह घटना घटी है, वह क्षेत्र पुलिस थाना राम शहर के अंतर्गत पड़ता है। हादसे की सूचना पुलिस थाना राम शहर को दी गई। राम शहर व स्वारघाट पुलिस थाना के कर्मचारियों ने यातायात को बहाल करवाया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story