- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- अटल टनल-सोलंगनाला...
हिमाचल प्रदेश
अटल टनल-सोलंगनाला मार्ग पर फिर हुआ हिमस्खलन, प्रशासन ने पर्यटकों से की ये अपील
Shantanu Roy
20 Feb 2023 10:03 AM GMT

x
बड़ी खबर
पतलीकूहल। मनाली-केलांग मार्ग पर सोलंगनाला से अटल टनल मार्ग पर स्नो गैलरी के पास 4 दिन से रोज हिमस्खलन हो रहा है, इससे सफर जोखिमभरा हो गया है। रविवार दोपहर को फिर से स्नो गैलरी के पास हिमस्खलन हुआ है। हर रोज हो रहे हिमस्खलन से लाहौल आने-जाने वाले राहगीरों सहित टनल की ओर जाने वाले पर्यटकों की दिक्कत बढ़ गई है। दोपहर को हुए हिमस्खलन से लगभग एक घंटा मार्ग बंद रहा। हिमस्खलन का पता चलते ही अटल टनल की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों को पुलिस ने सोलंगनाला में रोका, लेकिन हालात सामान्य होने पर फोर व्हील वाहनों में पर्यटक अटल टनल तक भेज दिए। मनाली थाना प्रभारी मुकेश राठौर ने सैलानियों से आग्रह किया कि जान जोखिम में न डालें और पुलिस का सहयोग करें। एसडीएम मनाली सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सोमवार और मंगलवार को भारी हिमपात की आशंका है। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया कि खराब मौसम को देखते हुए ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story