- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- सोलंगनाला में स्नो...
हिमाचल प्रदेश
सोलंगनाला में स्नो गैलरी के समीप फिर हिमस्खलन, पुलिस ने पर्यटकों से किया ये आग्रह
Shantanu Roy
19 Feb 2023 9:19 AM GMT

x
बड़ी खबर
पतलीकूहल। सोलंगनाला से अटल टनल मार्ग पर सफर लगातार जोखिम भरा होता जा रहा है। शनिवार को फिर से स्नो गैलरी के पास हिमस्खलन हुआ है। 3 दिन में यह तीसरी घटना है। लगातार हो रहे हिमस्खलन से लाहौल आने-जाने वाले राहगीरों सहित टनल की ओर जाने वाले पर्यटकों की दिक्कत बढ़ गई है। हिमस्खलन से लगभग आधा घंटा मार्ग बंद रहा। पुलिस ने 2 घंटे पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला में रोका लेकिन हालात सामान्य होने पर फोर व्हील वाहनों में पर्यटक अटल टनल तक भेज दिए। हिमपात के बाद डीजीआरई ने पहले ही हिमस्खलन की आशंका जाहिर की है।
जिसके बाद हर रोज हिमस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। मनाली थाना प्रभारी मुकेश राठौर ने सैलानियों से आग्रह किया कि जान जोखिम में न डालें। दूसरी ओर मयाड़ घाटी में ही हिमस्खलन हुआ है। इस घटना में पीडब्ल्यूडी विभाग का डोजर चालक भग्यशाली रहा। जब हिमस्खलन हुआ तो डोजर चालक सड़क से बर्फ हटा रहा था लेकिन पता चलते ही वह डोजर के साथ पीछे हट गया। एसडीएम मनाली डाॅ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि तीन दिनों के भीतर हिमस्खलन की यह तीसरी घटना है। उन्होंने कहा कि सभी परिस्थितियों को जांचने व परखने के बाद ही पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे भेजा जाएगा।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story