हिमाचल प्रदेश

मंडी में ATS व्यवस्था के खिलाफ ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने खोला मोर्चा

Admindelhi1
26 Nov 2026 3:04 PM IST
मंडी में ATS व्यवस्था के खिलाफ ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने खोला मोर्चा
x
करोड़ों के ATS केंद्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी का आरोप, चालकों में नाराजगी

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में वाहनों की पासिंग के लिए लागू ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) व्यवस्था के खिलाफ ऑटो और टैक्सी ऑपरेटरों ने विरोध जताया है। चालकों को वाहन पास करवाने के लिए मंडी से करीब 50 किलोमीटर दूर कांगू-नावजोत क्षेत्र जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और आर्थिक खर्च बढ़ रहा है।

ऑटो रिक्शा यूनियन मंडी के प्रधान होशियार सिंह ने कहा कि पिछले करीब 50 वर्षों से स्थानीय स्तर पर मैनुअल पासिंग की व्यवस्था चल रही थी। नई व्यवस्था लागू होने से सीमित आमदनी वाले वाहन चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लागत से बने एटीएस केंद्र में फीस जमा करने और फोटोस्टेट जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी उचित प्रबंध नहीं है। ऑपरेटरों ने सरकार से एटीएस व्यवस्था रद्द कर मंडी में पहले की तरह मैनुअल वाहन पासिंग प्रक्रिया बहाल करने की मांग की है।

Next Story