- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल में 6 से 10...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल में 6 से 10 फरवरी तक मंडी शिवरात्रि की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए होंगे ऑडिशन
Gulabi Jagat
28 Jan 2023 5:08 PM GMT

x
हिमाचल न्यूज
मंडी, 28 जनवरी : मंडी जिला के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने वाले इच्छुक कलाकारों के ऑडिशन 6 से 10 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे हैं। ऑडिशन पड्डल मैदान स्थित टेनिस हॉल में साढ़े 10 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक लिए जाएंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया कि 6 से 8 फरवरी तक मंडी जिला के कलाकारों के ऑडिशन होंगे, जबकि 9 व 10 फरवरी को अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन होंगे। उन्होंने बताया कि मंडी जिला के ऑडिशन उपमंडलवार लिए जाएंगे।
6 फरवरी को मंडी सदर, कोटली व पधर, 7 फरवरी को सुन्दरनगर, बल्ह, बालीचैकी व जोगिन्द्रनगर उपमण्डल और 8 फरवरी को करसोग, गोहर, सराज, सरकाघाट, धर्मपुर के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, शिमला व बिलासपुर जबकि 10 फरवरी को कुल्लू, किन्नौर, लाहुल, सिरमौर व सोलन जिलों के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। ऑडिशन में भाग लेने के लिए कलाकार अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय मंडी में आवेदन कर सकते हैं। अथवा उनके ईमेल पते एडीसी मंडी एट द रेट जीमेल डाॅट काॅम पर भी आवेदन भेज सकते हैं। ऑडिशन में भाग लेने के लिए आए कलाकारों को आने जाने एवं रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

Gulabi Jagat
Next Story