हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा- चुनावों में हार के डर से 11 सिटिंग विधायकों के...

Gulabi Jagat
19 Oct 2022 4:55 PM GMT
आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा- चुनावों में हार के डर से 11 सिटिंग विधायकों के...
x
शिमला, 19 अक्टूबर : आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि चुनावों में हार के डर से 11 सिटिंग विधायकों के टिकट काटे और दो मंत्रियों के हल्के बदल दिए गए हैं। पांच साल भाजपा ने कोई काम नहीं किया, जिससे वह विधायकों के टिकट काट रही है।
शिमला में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कोई काम नहीं किया। जिससे उनका भी शिमला से टिकट काट दिया और कुसुम्पटी भेज दिया गया। कुसुम्पटी में भी अब हार से सुरेश भारद्वाज घबरा रहे हैं। आप के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बुधवार को कहा कि प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। वह भाजपा के विधायकों के टिकट काटने और नए चेहरों से गुमराह होने वाली नहीं है। भाजपा की जब सरकार रहते हुए मंत्रियों और विधायकों ने पांच साल विकास नहीं किया तो आगे क्या करेंगे।
गौरव शर्मा ने कहा कि भाजपा के सर्वे में साफ हो गया है कि भाजपा सरकार की विदाई तय है। जिससे अब भाजपा जनता को गुमराह करने वाले निकम्मे विधायकों मंत्रियों के टिकट काट रहे हैं। अगर भाजपा के मंत्रियों और विधायकों ने पांच साल काम किया होता, तो टिकट काटने की जरुरत ही नहीं पड़ती। शिमला की जनता मंत्री सुरेश भारद्वाज के खिलाफ थी।
उन्होंने कहा कि शिमला में आम आदमी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जिससे घबराकर भाजपा ने मंत्री सुरेश भारद्वाज को कुसुम्पटी भेज दिया है।चेहरा बदलने से कुछ होने वाला नहीं है। भाजपा के विकास के दावे की पोल खुल गई है। जनता सत्ता परिवर्तन करके ही भाजपा को जवाब देगी।
Next Story