- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हर संभव मदद का दिया...
हिमाचल प्रदेश
हर संभव मदद का दिया भरोसा, बाढ़ प्रभावितों से मिलने पंडोह पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल
Gulabi Jagat
15 July 2023 8:43 AM GMT

x
शिमला। हिमाचल में आए जल प्रलय ने सबसे ज्यादा नुकसान कुल्लू और मंडी में किया है। ब्यास से मिले जख्मों से लोग सिहर उठे हैं। इस वक्त समस्त हिमाचल बाढ़ पीडि़तों के साथ है। इसी कड़ी में शनिवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मंडी जिला पहुंचे, जहां उन्होंने पंडोह का दौरा किया।
यहां भारी बारिश और बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। बड़ी बात यह है यहां करीब 100 साल पुराना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। राज्यपाल ने लोअर पंडोह में प्रभावित लोगों के घर जाकर बातचीत की। उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Gulabi Jagat
Next Story