हिमाचल प्रदेश

Dharamshala: नड्डी में लॉन्च होगी एशिया की सबसे लंबी इको एडवेंचर जीप लाइन

Admindelhi1
20 Jan 2026 1:37 PM IST
Dharamshala: नड्डी में लॉन्च होगी एशिया की सबसे लंबी इको एडवेंचर जीप लाइन
x

धर्मशाला: कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए लंबित दो मुख्य परियोजनाओं को मुख्य मंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्थानीय विधायक केवल पठानिया के प्रयासों और मुख्यमंत्री के साथ बेहतर संबधों के चलते आखिरकार इन दोनों परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने से यहां की जनता को बड़ा तोहफा मिला है।

विधायक केवल पठानिया के प्रयासों से विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में 6 मेगावाट खोली-2 प्रोजेक्ट को शुरू करने और विख्यात पर्यटन स्थल नड्डी क्षेत्र में 7.41 करोड़ से एशिया की सबसे बड़ी लेंथ इको एडवेंचर जीप लाइन प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल गई है। इन दोनों प्रोजेक्टों को लंबे समय से विधायक केवल सिंह पठानिया जनता के बीच विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में लगाने की बात करते थे। विधायक ने जनता से इन दोनों प्रोजेक्टों को लगाने के वायदे किये थे। सोमवार को शिमला में हुई कैबिनेट की बैठक में आखिरकार इन दोनों प्रोजेक्टों को केबिनेट में स्वीकृति मिल गई है।

उधर इस स्वीकृति से विधानसभा क्षेत्र की समस्त प्रबुद्ध जनता और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर एवं ब्लॉक कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह एवं विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार प्रकट किया है।

Next Story