हिमाचल प्रदेश

सेब सीजन आते ही कारोबारी सरकार को चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
29 Aug 2022 12:08 PM GMT
सेब सीजन आते ही कारोबारी सरकार को चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे, जानिए पूरी खबर
x

बिलासपुर न्यूज़: हिमाचल प्रदेश में वर्तमान समय में सेब का सीजन लगा हुआ है। ऐसे में कारोबारी सरकार को चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि व्यापारी बिल पर कुछ व क्यू फॉर्म पर कुछ और ही जानकारियां उपलब्ध करवा रहे हैं। ऐसे ही मामले चेक पोस्ट जामली पर सामने आ रहे हैं। हालांकि ऐसे लोगों पर शिकंजा कसते हुए अधिकारियों द्वारा चालान भी काटे जा रहे हैं, लेकिन लोग बाज नहीं आ रहे हैं। अगर इसमें कहे कि इस धांधली में सब्जी मंडी और फल मंडी वाले भी मिले हुए हैं, तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

यह लगभग 3 महीनों का सीजन होता है और इसमें सरकार को करोड़ों रुपए की आमदनी होती है। लेकिन क्यू फॉर्म पर गलत इंफॉर्मेशन देखकर यह सरकार को चूना लगा रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो ऐसे लोगों पर शिकंजा कसते हुए अब तक करीब 75 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया है तथा आने वाले समय में भी उनकी कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Story