हिमाचल प्रदेश

कारीगर मोहमद इमरान व जावेद दे रहे हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश

Admin Delhi 1
30 Sept 2022 6:24 PM IST
कारीगर मोहमद इमरान व जावेद दे रहे हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश
x

सोलन न्यूज़: बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व के लिए सोलन में रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। मुस्लिम मोहमद ईमरान व जावेद तिनका-तिनका जोड़ दशहरा पर्व को खास बनाने के लिए इस पर्व में हिन्दू मुस्लिम एकता का रंग भर रहे हैं। जिससे यह बात साबित हो रही है कि हिंदू हो या मुस्लिम सभी समानता से एक-दूसरे के त्यौहार के लिए कार्य करते हैं।

भले ही मजहब अलग-अलग हो, लेकिन त्यौहार के रंग एक दूसरे की कारीगरी के बिना फीके हैं। उत्तर प्रदेश के मोहम्मद इमरान व जावेद ने बताया कि वह मुस्लिम त्यौहार हो या फिर हिन्दू दोनों के लिए अपनी कारीगरी से कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ हो दशहरा हो या मुस्लिम त्यौहार सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे से निपटाते है।

Next Story