- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- प्रदेश के साइबर पुलिस...

x
शिमला
प्रदेश के साइबर पुलिस थाना शिमला में व्यवस्थाएं बेहाल हैं। साइबर पुलिस थाना में न बैठने को कुर्सी है और न ही शौचालय की सुविधा है। शनिवार को 'दिव्य हिमाचल' की टीम ने प्रदेश के साइबर पुलिस थाना का दौरा किया। इस दौरान पाया कि किराए के भवन में चल प्रदेश के एक मात्र साइबर पुलिस थाना में प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिकायत लेकर आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साइबर पुलिस थाना में जहां लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं थाना के पुलिस कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौर हो कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पूर्व की जयराम सरकार के कार्यकाल में धर्मशाला और मंडी में खोले गए साइबर पुलिस थानों को बंद दिया है। ऐसे में बंद किए गए साइबर पुलिस थाना धर्मशाला और मंडी का स्टाफ भी शिमला में शिफ्ट किया गया है। साइबर थाना में हालात ऐसे हैं कि पुलिस कर्मियों के बैठने के लिए भी कुर्सियां कम पड़ रही हैं। साइबर पुलिस थाना में लोगों के लिए शौचालय तक की सुविधा नही है।
इतना ही पुलिस अधिकारियों जैसे-तैसे काम चला रहे हैं। साइबर पुलिस थाना शिमला में काम करने के लिए बेहतर सुविधा न होने के चलते स्टाफ को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू सहित अन्य जिलों के लोगों को शिकायत दर्ज लंबी दूर तय करनी पड़ रही है। साइबर क्राइम की एफआईआर दर्ज कराने के लिए लोगों को हजारों रुपए का किराया खर्च करने के बाद साइबर पुलिस थाना में पहुंच रहे हैं। शनिवार को मंडी जिला का एक व्यक्ति सैलरी अकाउंट हैक होने की शिकायत लेकर साइबर थाना पहुंचा था, लेकिन शिकायत दर्ज कराने मंडी से शिमला आए व्यक्ति को भी कार्यालय में खड़े रहकर आपबीति बतानी पड़ी। उधर, साइबर क्राइम के एएसपी भूपेंद्र नेगी से इस बारे में जब बात की गई, तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। (एचडीएम)
Tagsआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story