हिमाचल प्रदेश

ससुरालियों से कहासुनी, महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

Gulabi Jagat
21 Oct 2022 12:28 PM GMT
ससुरालियों से कहासुनी, महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
x
ऊना
जिला में एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वही मामले में ससुरालियों पर केस दर्ज भी किया गया है। मामला चिंतपूर्णी पुलिस थाने के अधीन पड़ती डुहल बटवाला पंचायत के अमोकला सदु गांव का है। यहाँ वीरवार रात को सरिता देवी पत्नी अनुराग ने मामूली कहासुनी के बाद सल्फास निगल लिया।
महिला की जब तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जब महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उसे गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया परंतु महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी अंब वसुदा सूद ने की है।
बताया कि वीरवार रात को महिला की ससुराल वालों के साथ किसी बात को लेकर बहस बाजी हो गई थी जिसके बाद महिला ने सल्फास निगल लिया और आधी रात को उसकी मौत हो गई। महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए उसके जेठ, जेठानी व ससुर के खिलाफ 306,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
Next Story