- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- एपीएमसी ने तोड़े...
हिमाचल प्रदेश
एपीएमसी ने तोड़े रिकार्ड, सोलन में 400 करोड़ का सेब कारोबार
Gulabi Jagat
23 Nov 2022 11:30 AM GMT

x
सोलन
एपीएमसी सोलन ने इस बार सेब कारोबार में रिकार्ड तोड़ दिया है। एपीएमसी सोलन में इस सीजन में सेब के कारोबार का बाजार करीब 400 करोड़ पर पहुंच कर बंद हुआ, जबकि पिछले साल एपीएमसी सोलन का सेब कारोबार का ग्राफ 300 करोड़ रुपए पर ही सिमट गया था। सेब कारोबार के मामले में एपीएमसी सोलन ने पिछले साल के मुकाबले कई गुणा बेहतर व्यापार किया है यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा। एपीएमसी सोलन द्वारा इस सेब सीजन में करीब तीन अरब 98 करोड़ 56 लाख 84 हजार 150 रुपए का कारोबार किया गया है। दोनों मंडियों में अभी तक करीब 41 लाख 95 हजार 457 सेब की पेटियों का कारोबार हो चुका है और आगे भी जारी है। दोनों में पहुंची सेब की पेटियों पर नजर दौड़ाई जाए, तो परवाणू मंडी में सोलन मंडी से अधिक सेब की पेटियां पहुंची।
आंकड़ों के मुताबिक परवाणू सेब मंडी में 22 लाख 31 हजार 954 पेटिया पहुंची, जबकि सोलन सेब मंडी में अभी तक 19 लाख 63 हजार 503 पेटियां पहुंची। उल्लेखनीय है कि इस बार समय रहते ही कश्मीर से भी सेब का सीजन आरंभ हो चुका था, जिसके चलते हिमाचली सेब का मूल्य देखते ही देखते गिरने लगा। हिमाचली सेब का मूल्य का ग्राफ गिरने के पीछे दूसरा प्रमुख कारण गुणवत्ता का प्रभावित होना भी माना जा रहा है। प्रदेश में एक लाख 15 हजार 16 हेक्टेयर भूमि पर सेब के बागान पाए जाते है, जिनसे प्रति वर्ष करीब चार हजार करोड़ सेब की पेटियों का उत्पादन संभव है और करीब पांच हजार करोड़ रुपए का सेब का कारोबार की संभावनाए रहती है।

Gulabi Jagat
Next Story