- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- भाजपा-कांग्रेस के...
हिमाचल प्रदेश
भाजपा-कांग्रेस के अलावा आप-माकपा के चेहरों पर निगाह, तीसरे विकल्प की परफॉर्मेंस पर नजर
Gulabi Jagat
14 Nov 2022 7:19 AM GMT

x
शिमला
विधानसभा चुनाव के आठ दिसंबर को घोषित होने वाले चुनाव नतीजों में भाजपा-कांग्रेस के अलावा आप और माकपा के कई प्रत्याशियों पर निगाह रहेगी। विधानसभा चुनाव में तीसर विकल्प की परफार्मेंस पर भी प्रदेश की जनता की नजर है। प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी ने 67 विधानसभा क्षेत्रों पर, जबकि माकपा ने 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। आम आदमी पार्टी के फतेहपुर से प्रत्याशी राजन सुशांत पर लोगों की निगाह रहेगी। राजन सुशांत 1982 के चुनाव में 26 साल की उम्र में विधायक बने थे। इसके बाद 1998 में तीसरी बार विधायक बने और प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री बने। 2007 में वह चौथी बार विधायक बने और 2009 में कांगड़ा-चंबा के सांसद चुने गए। बतातें चले कि पावंटा साहिब से आम आदमी पार्टी के मनीश ठाकुर जो पहले युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहें हैं। नाचन विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जबना चौहान भी युवा प्रत्याशी हैं। जबना चौहान 22 साल की उम्र में सबसे युवा सेलिब्रिटी पंचायत प्रधान बनी थी। नादौन विधानसभा क्षेत्र से आप प्रत्याशी शैंकी ठुकराल भी युवा प्रत्याशी होने के साथ-साथ समाजसेवी हैं।
कसौली विधानसभा क्षेत्र से हरमेल धीमान पर भी निगाह रहेगी। हरमेल धीमान इससे पहले भाजपा के एससी-एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष सहित कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र से हरमेल धीमान पर भी निगाह रहेगी। हरमेल धीमान इससे पहले भाजपा के एससी-एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष सहित कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। ठियोग से माकपा विधायक राकेश सिंघा पर भी विधानसभा चुनाव में लोगों की नजर रहेगी। विधायक राकेश सिंघा ने किसानों-बागबानों के अहम मुद्दों को उठाया था। कुसुम्पटी से माकपा के उम्मीदवार कुलदीप सिंह तंवर पर भी लोगों की निगाह है। कुलदीप सिंह तंवर को 2017 के विधानसभा चुनाव में 4698 मत मिले थे। जोगिंद्रनगर से माकपा प्रत्याशी खुशहाल भारद्वाज को पिछले चुनाव में 2864 मत मिले थे।

Gulabi Jagat
Next Story