- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- अनुराग ठाकुर बोले,...
हिमाचल प्रदेश
अनुराग ठाकुर बोले, राहुल गांधी को मुद्दों की जानकारी कम
Gulabi Jagat
21 Feb 2023 10:57 AM GMT

x
शिमला
प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा हिमाचल सरकार के कर्ज से संबंधित बयान पर पलटवार किया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकारों की गलत नीतियों और वित्तीय कुप्रबंधन के कारण प्रदेश की आर्थिक स्थिति निरंतर कमजोर होती चली गई। पूर्व भाजपा सरकारों ने अपने राजनीतिक मंसूबों और निहित स्वार्थों को साधने के लिए प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया। पूर्व जयराम सरकार ने कर्ज लेने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। शिक्षा मंत्री व पंचायती राज मंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की देनदारियों को चुकाने के लिए कांग्रेस सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर को यह भी अवगत होना चाहिए कि पूर्व जयराम सरकार ने बिना बजट प्रावधान के अनेक घोषणाएं कीं। बेहतर होता कि वह घोषणाएं पूरी करने के लिए बजट का उचित प्रावधान भी करते।
Tagsअनुराग ठाकुरआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरेराहुल गांधी

Gulabi Jagat
Next Story