- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- नेहरू युवा केंद्र के...
हिमाचल प्रदेश
नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम के दौरान बोले अनुराग ठाकुर, सभी अपने घर में तिरंगा फहराएं
Gulabi Jagat
10 Aug 2022 10:14 AM GMT

x
शिमला
'हर घर तिरंगा' अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी अहम भूमिका निभाएं। इसी के साथ आम लोग भी अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं। यह बात केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला पहुंचने पर यह बात कही। मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से एक युवा सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक सैमसन मसीह द्वारा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के तहत अनुराग ठाकुर ने नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों तथा विभिन्न युवा मंडलों के सदस्यों के साथ एक एक करके वार्तालाप किया। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी की भविष्य में भी देशभर में ऐसे युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा सके जिससे कि पूरे देश के युवाओं के विचार सरकार तक पहुंच सके।

Gulabi Jagat
Next Story