हिमाचल प्रदेश

अनुराग बोले, हिमाचल में दूरदर्शन का जल्द ही 24 घंटे प्रसारण

Shantanu Roy
17 Aug 2022 11:11 AM GMT
अनुराग बोले, हिमाचल में दूरदर्शन का जल्द ही 24 घंटे प्रसारण
x
बड़ी खबर
बिलासपुर। केद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में दूरदर्शन का प्रसारण अब 24 घंटे किया जाएगा। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। बिलासपुर में जिला विकास समन्वय और निगरानी कमेटी की बैठक में उन्होंने कहा कि जिले के लिए वे 4 प्रोजैक्ट लेकर आए हैं। उन्होंने एम्स, फोरलेन, रेलवे और हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज को अपनी योजनाएं करार दिया। अनुराग ने कहा कि एम्स का कार्य लभभग पूरा हो चुका है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह करेंगे। बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन सरकार टूटने व जदयू-आर.जे.डी. सरकार के भविष्य के बारे में पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगे-आगे देखिए होता है क्या। उन्होंने कहा कि समय आने पर सारी स्थितियां अपने आप स्पष्ट हो जाएंगी।
Next Story