हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू का ऐलान, कड़ी कार्रवाई करेगी सरकार

Gulabi Jagat
6 Feb 2023 2:23 PM GMT
मुख्यमंत्री सुक्खू का ऐलान, कड़ी कार्रवाई करेगी सरकार
x
नादौन
नादौन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कर्मचारी चयन आयोग में हुए भर्ती परीक्षा लीक मामले में दुख जताते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। उन पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कई भर्ती परीक्षाओं के परिणाम हालांकि अभी नहीं निकले हैं, लेकिन उनमें भी कइयों के नंबर 80 प्रतिशत से अधिक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला उजागर होने के बाद हमने जांच करवाई, तो पता चला कि बहुत बड़ा गोलमाल यहां होता रहा है। इसलिए कर्मचारी चयन आयोग को निलंबित करना पड़ा, जबकि कुछ लोग नहीं चाहते थे कि आयोग को निलंबित किया जाए।
उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आने वाले समय में ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा कि जो मैरिट में होगा, वही नौकरी का हकदार होगा। पूरी पारदर्शिता के साथ पेपर करवाने की व्यवस्था की जाएगी। किसी तरह का भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री ने मंच से आश्वस्त किया कि आने वाले समय में प्रदेश में बहुत अधिक रोजगार युवाओं को मुहैया करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश के बहुत से युवा नौकरी करने के लिए अपने दम पर विदेश जाते हैं। उन्हें कैसे सुरक्षा दें, इस बारे में भी योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कुछ लोग बिचौलिये बनकर लोगों का पैसा हजम कर जाते हैं। उनसे भी युवाओं को सुरक्षित करने की योजना बनाई जाएगी। लेबर वेलफेयर डिपार्टमेंट इस पर काम कर रहा है।
सरकारी काम निपटाने की डेडलाइन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के जिन टेंडर को दो-दो महीने का समय लग जाता था हमनें उस प्रक्रिया को बदलते हुए यह अवधि दस दिन करने की घोषणा की है। ताकि काम करने में देरी हो। उन्होंने कहा कि यही नहीं इसी के साथ हमने यह भी व्यवस्था शुरू करने की घोषणा की है कि जो काम हैं, वे सालों-साल न चलते रहें, बल्कि एक या दो साल के भीतर पूरे कर लिए जाएं।
नशा के सौदागरों पर कसा जाएगा शिकंजा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जनसभा में कहा कि नशे के सौदागर अपने मुनाफे के लिए युवा पीढ़ी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसलिए सरकार ने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जिस पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ ऐसा अभियान शुरू किया जाएगा कि भविष्य में कोई ऐसा धंधा करने के बारे में सोचे भी नहीं।
Next Story