हिमाचल प्रदेश

अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा और आदित्य विक्रम सिंह भाजपा में शामिल

Renuka Sahu
20 Oct 2022 12:46 AM GMT
Anil Sharmas sons Aashray Sharma and Aditya Vikram Singh join BJP
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

बुधवार को कांग्रेस को फिर से दो झटके लगे हैं। कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह कर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं स्वर्गीय पंडित सुखराम के पौत्र व अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है, जबकि दूसरी तरफ से टिकट कटने के बाद कांग्रेस से खफा हुए बंजार से कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पिछले चुनावों में प्रत्याशी रहे आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस से किनारा करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बुधवार को कांग्रेस को फिर से दो झटके लगे हैं। कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह कर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं स्वर्गीय पंडित सुखराम के पौत्र व अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है, जबकि दूसरी तरफ से टिकट कटने के बाद कांग्रेस से खफा हुए बंजार से कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पिछले चुनावों में प्रत्याशी रहे आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस से किनारा करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। बंजार से कांग्रेस नेे इस बार खीमी राम को टिकट दिया है। जबकि पिछले चुनावों में कांग्रेस ने आदित्य विक्रम सिंह को प्रत्याशी बनाया था। आदित्य पिछला चुनाव 3240 मतों से हार गए थे। आदित्य विक्रम सिंह स्व. व कांगे्रस के मंत्री रहे कर्ण सिंह के पुत्र हैं।

आदित्य विक्रम सिंह ने बुधवार को मंडी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उनके साथ बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी उपस्थित रहे। वहीं, दूसरी तरफ आश्रय शर्मा ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली है। जेपी नड्डा ने दिल्ली में आश्रय को भगवा पटका पहना कर स्वागत किया। बता दें कि पिछले विस चुनावों में भी आश्रय अपने परिवार सहित भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन पिछले लोकसभा चुनावों में आश्रय ने भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस टिकट पर मंडी सीट से चुनाव लड़ा था। अब वर्तमान में उनके पिता अनिल शर्मा भाजपा से ही चुनाव लड़ रहे हैं और आश्रय शर्मा ने भी कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली है।
Next Story