हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह से आनी के कार्यकर्ताओं ने भावुक होकर "परस राम" के लिए मांगा टिकट

Admin Delhi 1
8 Sept 2022 7:27 PM IST
प्रतिभा सिंह से आनी के कार्यकर्ताओं ने भावुक होकर परस राम के लिए मांगा टिकट
x

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा लगातार चढ़ता नजर आ रहा है। वीरवार को हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के निजी आवास होली लॉज में आनी से आए ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता परस राम के लिए मांगा। आनी से होली लॉज पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नम आंखों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से परस राम को टिकट देने मांग की। आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से शिमला पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि साल 2017 के चुनाव में भी परस राम को टिकट देने में देरी की गई। उन्हें प्रचार करने के लिए केवल 9 दिन का ही समय मिला था। ऐसे में पार्टी को परसराम को सही समय पर टिकट दे देनी चाहिए, ताकि वह घर-घर जाकर प्रचार कर सके। आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वह हर हाल में आनी की सीट पार्टी की झोली में डालेंगे। आनी से टिकटार्थी परस राम ने कहा कि वह अपने समर्थकों का सहयोग देखकर भावुक हैं। यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो वह यह सीट जीतकर दिखाएंगे।

वहीं, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आनी के कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कदर है। कार्यकर्ताओं की बात आलाकमान तक पहुंचाई जाएगी, लेकिन टिकट देने का अंतिम फैसला आलाकमान का ही होगा।

Next Story