हिमाचल प्रदेश

Sabarmati Express train की चपेट में आयी वृद्ध, हुई मौत

Sanjna Verma
2 July 2024 11:15 PM IST
Sabarmati Express train की चपेट में आयी वृद्ध, हुई मौत
x
Ambअम्ब: चुरुड़ू-टकारला रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद दौलतपुर से साबरमती जा रही Sabarmati Express Train की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा कमला देवी (75) पत्नी दिलीप चंद निवासी सेरी (Hamboli) ट्रैक के किनारे जा रही थी कि इस बीच दौलतपुर की तरफ से तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story