- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- सड़क पार कर रहे एक...
हिमाचल प्रदेश
सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से मौत
Ritisha Jaiswal
5 Sept 2022 7:53 PM IST

x
सोलन के सलोगड़ा में सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से मौत हो गई।
सोलन के सलोगड़ा में सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से मौत हो गई। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोलन से शिमला की ओर जा रहे थे। सलोगड़ा के पास सड़क पार रहे मनीराम (62) निवासी सलोगड़ा को उनकी मोटरसाइकिल से टक्कर लग गई। घायल मनीराम को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
Next Story





