हिमाचल प्रदेश

लगातार हो रही बारिश से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, छाकी नाले मेें स्लाइडिंग से धंसने लगा बढ़ेइरा गांव

Gulabi Jagat
3 May 2023 2:21 PM GMT
लगातार हो रही बारिश से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, छाकी नाले मेें स्लाइडिंग से धंसने लगा बढ़ेइरा गांव
x
मनाली: नग्गर खंड की हलाण पंचायत का बढ़ेइरा गांव भू-खलन की चपेट में आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले कुछ सालों से छाकी नाले में आ रही बाढ़ से गांव के ठीक नीचे भू-स्खलन हो रहा है ,जिस कारण बढ़ेइरा गांव को खतरा हो गया है। इन दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण भू-स्खलन अधिक हो रहा है। भू-स्खलन ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। ग्रामीण रात को घरों में सो नहीं पा रहे हैं। भू-स्खलन के कारण भीरचंद के घर में दरारें आ गई हैं, जिस कारण रात को वे डर से सो नहीं पाते। लगातार हो रहे भू-स्खलन से ग्रामीण भूमेश्वर, हुकम राम, सूरत राम, चौबे राम और जगदीश के घर भी खतरा हो गया है। इन ग्रामीणों का कहना है कि छाकी नाले में सुरक्षा दीवार लगाना अनिवार्य हो गया है।
छाकी नाले में पिछले कुछ सालों से लगातार बाढ़ आ रही है, जिससे भू-स्खलन अधिक हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अब स्थिति जोखिम भरी हो गई है। भू-स्खलन के समाधान को तलाशा नहीं गया, तो आने वाले समय में पूरा गांव खतरे में पड़ सकता है। विधायक भुवनेश्वर गौड़ व सरकार से आग्रह किया कि भू-स्खलन को रोकने की पहल करे। अन्यथा सारा गांव भू-स्खलन की चपेट में आ सकता है। मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि जल्द ही अधिकारियों के साथ गांव का दौरा किया जाएगा। भू-स्खलन को रोकने के यथा संभव प्रयास किए जाएंगे और ग्रामीणों की इस समस्या को दूर किया जाएगा। -एचडीएम
आज घटनास्थल का दौरा करेंगे सीपीएस
पूर्व प्रधान प्रेमचंद ठाकुर ने बताया कि घटना की सारी जानकारी सीपीएस रामकुमार चौधरी को दी जा चुकी है। इस दौरान उन्होंने फोन पर भवन मालिक के परिजनों से बात करके घटना पर दु:ख जताते हुए कहा कि उन्हेने डीसी सोलन को भी फोन करके परिजनों की हर संभव सहायत करने के लिए कहा है। बुधवार को मौके का निरीक्षण किया जाएगा।
वन विभाग के रेस्ट हाउस में शिफ्ट किए पीडि़त
सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर चट्टानें गिरने के बाद अभी भी पहाड़ी से चट्टानें गिरने का खतरा बना हुआ है। घर के परिजनों को एसडीएम कसौली गौरव महाजन ने वन विभाग के विश्राम घर में शिफ्ट कर दिया है।
Next Story