हिमाचल प्रदेश

अमित शाह नहीं बता पाए सरकार की कोई उपलब्धि, BJP कर रही मुद्दों से भटकाने की राजनीति

Gulabi Jagat
2 Nov 2022 10:25 AM GMT
अमित शाह नहीं बता पाए सरकार की कोई उपलब्धि, BJP कर रही मुद्दों से भटकाने की राजनीति
x
शिमला, 02 नवंबर : हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म है। केंद्रीय गृह मंत्री के कांग्रेस को लेकर दिए बयानों के बाद कांग्रेस ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी हार को देखकर बौखलाहट में है। प्रदेश में जनता को मुद्दों की राजनीति से भटकाने का प्रयास हो रहा है।
पलटवार करते राष्ट्रीय सचिव विजय इंदर सिंगला
कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विजय इंदर सिंगला ने शिमला में कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर निशाना साधा है। सिंगला ने कहा की अमित शाह एक भी उपलब्धि सरकार की नहीं गिना पाए। कांग्रेस के छः बार के मुख्यमंत्री के परिवार पर बोलने से पहले उन्हें सोचना चाहिए। बीजेपी प्रदेश में हार सामने देखकर घबरा गई है। बीजेपी मुद्दों की राजनीति नहीं कर रही। प्रदेश के उपचुनावों में कांग्रेस की जीत से जनता ने अपना रुख साफ कर दिया था। कांग्रेस सत्ता में आने पर एक लाख नौकरियां पहले वर्ष देगी।
वहीं, उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी पांच नवंबर को अपना घोषणापत्र जारी करेंगी। घोषणा पत्र में कांग्रेस हर वर्ग के लिए घोषणा करेंगी और सरकार बनने पर इसे पूरा किया जाएगा।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story