- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 24 जून के बाद बंद हो...
24 जून के बाद बंद हो सकते हैं हिमाचल की 3,615 पंचायतों में सभी काम
![24 जून के बाद बंद हो सकते हैं हिमाचल की 3,615 पंचायतों में सभी काम 24 जून के बाद बंद हो सकते हैं हिमाचल की 3,615 पंचायतों में सभी काम](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/15/1696730-53.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश की 3,615 पंचायतों में 24 जून के बाद अनिश्चित काल के लिए पंचायतों के सभी कार्य पूर्ण रूप से बंद हो जाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से पंचायत के लगभग 4,700 कर्मचारियों की मांगों को पूरा न करने पर यह निर्णय लिया गया है। मांगो को मनवाने के लिए हिमाचल में जिला परिषद कर्मचारी और अधिकारी महासंघ ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम देकर पेन डाउन हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन अभी तक मांगे पूरी नहीं की गई हैं। मंगलवार को विश्राम गृह बरठीं में ब्लॉक झंडूता की 42 पंचायतों के कर्मचारी इकट्ठा हुए और भविष्य की रणनीति तैयार की। इस बैठक में जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्य योजना तैयार की गई। महासंघ के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, राजेंद्र कुमार, ब्रह्मदत, वीरेंदर चड्ढा, राकेश कुमार, सुनीता देवी, सपना, गोदा देवी, चंद्र मोहन, अमित कुमार और अजय कुमार ने बताया कि सरकार को 15 दिन का समय दिया गया है। यदि उनकी मांगें 24 जून तक नहीं मानी गई तो आंदोलन होगा।