- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- अलका लांबा बोलीं,...

x
शिमला
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गृह राज्य में बड़ा हादसा हुआ और 140 से अधिक लोगों की मौत हुई है, लेकिन उनके पास वहां जाने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि अमित शाह को चुनाव की चिंता ज्यादा है और हिमाचल आकर भी वह अपनी प्रदेश सरकार के कार्यों का जिक्र नहीं कर रहे, बल्कि कांग्रेस नेताओं पर ही बोल रहे हैं। भाजपा नेता नए जुमले लेकर यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह हिमाचल केवल गांधी परिवार के खिलाफ बोलने के लिए ही आए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल का एक भी मुद्दा अमित शाह ने अपनी रैलियों में नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री देश की खराब हो रही अर्थव्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी पर भी कुछ नहीं बोले। उनका कहना था कि कांग्रेस में लोकतंत्र है और इसी की बदौलत आज मल्लिकार्जुन खडग़े पार्टी के अध्यक्ष बने हैं। वहीं, भाजपा में बिना किसी चुनाव के नागपुर के संदेश से पार्टी अध्यक्ष बनते हैं। अलका लांबा ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, भाजपा के नेता यहां पर धन बल और दुष्प्रचार की राजनीति शुरू करने लगे हैं। भाजपा जनता को मुद्दों से भटकाने के प्रयास में लगी है।
कांग्रेस ने बाहर किए आठ बागी नेता
विशेष संवाददाता — शिमला
कांग्रेस ने बगावत करने वाले आठ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन सभी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी ने बाहर किया है। इनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी गई है। कांग्रेस की तरफ से नेताओं को बाहर करने की यह दूसरी सूची है। पार्टी से बाहर किए गए नेताओं में आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के महासचिव लोकराज ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर व विजय कंवर आनी से पंकज कुमार, शिमला शहरी से अभिषेक भरवलिया, सुलाह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील कुमार और जसवां परागपुर से मुकेश कुमार को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इससे पूर्व कांग्रेस ने उन नेताओं को बाहर किया थाद्व जो इस बार निर्दलीय विधानसभा चुनाव में उतर गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला के अनुमोदन से इन नेताओं को बाहर किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए थे। इसकी शिकायत आने और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी हाइकमान ने यह फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को छह साल के लिए बाहर किया गया है। इनकी प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है।
वाह भाजपा ! 69 एनएच के बाद अब चंबा में रेल पहुंचा दी
विशेष संवाददाता — शिमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा के नेता झूठ बोल कर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में भाजपा ने हिमाचल में 69 राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की बात कही थी, जो आज तक नहीं बन पाए। अब चंबा में रेल लाइन पहुंचाने की बात कह रहे हैं। प्रतिभा सिंह सिरमौर जिला के पच्छाद में और चौपाल के थरोच में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का अपमान किया है। इसे सहन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग इस अपमान का बदला 12 नवंबर को कांग्रेस के पक्ष में वोट डाल कर देंगे। प्रतिभा सिंह ने देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के लिए भाजपा को दोषी ठहराया।

Gulabi Jagat
Next Story