हिमाचल प्रदेश

four lane पर खतरे की घंटी: मंडी के इस पॉइंट पर ऊपर से पत्थर, नीचे से धंसाव

Harrison
30 July 2025 3:58 PM IST
four lane पर खतरे की घंटी: मंडी के इस पॉइंट पर ऊपर से पत्थर, नीचे से धंसाव
x
Manali-Kiratpur मनाली-कीरतपुर : फोरलेन पर पंडोह के पास कैंची मोड़ पर भूस्खलन से खतरा बढ़ गया है। सड़क धंस रही है और पत्थर गिर रहे हैं जिससे यात्रियों की जान जोखिम में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन कटिंग के बाद स्थिति बिगड़ी है। 2023 में नुकसान के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है
मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर पंडोह बांध से आगे कैंची मोड़ के पास हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। जिस उम्मीद और मजबूती के साथ इस फोरलेन सड़क को बनाया गया था, वही अब लोगों के लिए चिंता और खतरे का कारण बनती जा रही है। एक तरफ से पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सड़क करीब 15 से 20 फीट तक धंस चुकी है। सड़क किनारे लगी सुरक्षा दीवार भी टूट चुकी है।
इस मार्ग पर सफर कर रहे यात्रियों की जान हर पल खतरे में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब यह क्षेत्र डबल लेन हुआ करता था, तब इतनी गंभीर स्थिति कभी नहीं बनी थी। जबसे फोरलेन कटिंग की गई है, तभी से इस जगह पर लगातार भू-स्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
Next Story