- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- त्यौहारी सीजन में...
हिमाचल प्रदेश
त्यौहारी सीजन में महंगा हुआ हवाई सफर, दिल्ली से कांगड़ा आने के चुकाने पड़ेंगे 3 गुना दाम
Shantanu Roy
19 Oct 2022 9:58 AM GMT

x
बड़ी खबर
धर्मशाला। त्यौहारी सीजन आते ही एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए हवाई सफर करीब 3 गुना महंगा हो गया है। अक्तूबर से अंतिम दिनों में लोगों को हवाई सफर करने के लिए अतिरिक्त पैसे चुकाने पड़ेंगे। सामान्य दिनों में 4500 से 6000 रुपए कर विकने वाली टिकट इस समय 19 हजार रुपए से अधिक के दामों पर मिल रही है। दिवाली व भाईदूज का त्यौहार साथ होने के चलते बसों, ट्रेनों के साथ-साथ हवाई सफर भी काफी महंगा हो गया है। ऑनलाइनट वैबसाइट्स के अनुसार 21 अक्तूबर को दिल्ली हवाई अड्डा से कांगड़ा एयरपोर्ट की टिकट के लिए यात्रियों को 11417 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ से कांगड़ा के 7124 रुपए व जयपुर से कांगड़ा एयरपोर्ट आने के लिए 12278 रुपए देने होंगे। वहीं 23 अक्तूबर को टिकटों के दाम और अधिक महंगे हैं।
23 अक्तूबर को दिल्ली हवाई अड्डा से कांगड़ा एयरपोर्ट की टिकट के लिए यात्रियों को 19711 रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ से कांगड़ा के 7124 रुपए व जयपुर से कांगड़ा एयरपोर्ट आने के लिए 20468 रुपए देने होंगे। त्यौहारी सीजन खत्म होते ही फिर से टिकटों के दाम सामान्य हो जाएंगे। बता दें कि सामान्य दिनों में दिल्ली से कांगड़ा तक हवाई सफर करने के लिए यात्रियों को 4500 से 6000 रुपए, चंडीगढ़ से कांगड़ा के 2700 से 3000 रुपए व जयपुर से कांगड़ा आने के लिए 8000 से 9000 रुपए प्रति टिकट के देने पड़ते हैं। बता दें कि देश में सबसे बड़े त्यौहारों में से एक दिवाली के लिए हर व्यक्ति अपने घर की ओर रुख करता है। इस दौरान फ्लाइट कंपनियां अपनी टिकटों के दाम भी बढ़ा देती हैं। इसके अलावा बसों में भी यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण परिवहन निगम को अतिरिक्त स्पैशल बसों को चलाना पड़ता है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा हवाई अड्डा पर दिल्ली, चंडीगढ़ और जयपुर से फ्लाइट्स आती हैं। इस समय कांगड़ा हवाई अड्डा के लिए स्पाइस जैट और एयर इंडिया कंपनी के हवाई जहाज आते हैं।
Next Story