- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल में AI शिखर...

शूलिनी यूनिवर्सिटी के शूलिनी बिजनेस स्कूल में 27 और 28 नवंबर को 'द एज ऑफ पॉलीक्राइसिस, AI एंड क्लाइमेट एनोमलीज इन अलायंस विद विकसित भारत 2047' विषय पर पहला अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन (इंटरनेशनल समिट) आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारत और विदेशों के शिक्षाविद, शोधकर्ता और उद्योग विशेषज्ञ शामिल होंगे। शूलिनी बिजनेस स्कूल के अध्यक्ष और डीन, प्रो. वी.वी. गोपाल और डॉक्टोरल स्टडीज के निदेशक, डॉ. निखिल भारद्वाज इस शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं।
दो दिवसीय यह शिखर सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिनिधि कैंपस में आकर या ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा ले सकेंगे। प्रो. वी.वी. गोपाल ने बताया कि इस शिखर सम्मेलन में इस बात पर चर्चा होगी कि आज की दुनिया को आकार देने वाली दो प्रमुख ताकतों—आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और जलवायु में हो रहे अनिश्चित बदलावों—को अलग-अलग देखने के बजाय एक साथ कैसे समझा जा सकता है। साथ ही, 'विकसित भारत 2047' की ओर भारत की यात्रा पर इनके संयुक्त प्रभावों का विश्लेषण किया जाएगा। इस सम्मेलन में IIT-जम्मू, पंजाब यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी और भारत तथा विदेशों के अन्य प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधि और मुख्य वक्ता (कीनोट स्पीकर्स) हिस्सा लेंगे।





