- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- नवरात्र और फेस्टिव...
हिमाचल प्रदेश
नवरात्र और फेस्टिव सीजन से पहले मोदी सरकार ने रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी में कटौती की घोषणा
SHIDDHANT
22 Sept 2025 8:45 PM IST
Lahaul लाहौल: नवरात्र और आगामी फेस्टिव सीजन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता को बड़ी राहत प्रदान की है। केंद्र सरकार ने रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में भारी कटौती की घोषणा की है। नए फैसले के तहत जीएसटी दरों को घटाकर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इस निर्णय से आवश्यक वस्तुएं सस्ती होंगी, जिसका सीधा लाभ हर भारतीय परिवार को मिलेगा। इस कदम से त्योहारी सीजन में बाजारों में रौनक बढ़ने और आम लोगों की जेब पर बोझ कम होने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश भाजपा इकाई के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने इस फैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह कदम त्योहारों के मौके पर जनता के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार का यह निर्णय आम लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इससे हर भारतीय परिवार त्योहारों को अधिक उत्साह और सुकून के साथ मना सकेगा। जीएसटी दरों में कटौती से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि बाजारों में भी तेजी आएगी। रवि ठाकुर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लाहौल-स्पीति इकाई द्वारा केलांग, उदयपुर और काजा जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को संशोधित जीएसटी दरों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे इसका अधिकतम लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा, “भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस राहत के बारे में जागरूक करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार के इस कदम का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी दरों में कमी का यह कदम सरकार के सुधारवादी और जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है। सरकार का यह कदम न केवल त्योहारी सीजन में लोगों को लाभ देगा, बल्कि आर्थिक विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा, “आर्थिक क्षेत्र में सरकार के सुधारवादी कदमों से पारदर्शिता बढ़ेगी। नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों के मौके पर यह निर्णय स्वदेशी सामानों की बिक्री को बढ़ावा देगा, जिससे बाजार में नया उत्साह और बूम देखने को मिलेगा। इस कटौती से विशेष रूप से मध्यम वर्ग और निम्न-आय वर्ग के परिवारों को त्योहारी खरीदारी में राहत मिलेगी। साथ ही, व्यापारियों को भी उम्मीद है कि सस्ती वस्तुओं से मांग बढ़ेगी, जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।"
Tagsप्रधानमंत्री मोदीजीएसटी कटौतीनवरात्रत्योहाररोजमर्रा की वस्तुएंरवि ठाकुरहिमाचल प्रदेशबाजारआर्थिक राहतस्वदेशी उत्पाद।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





