हिमाचल प्रदेश

जापान में अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी कृषि विश्वविद्यालय की शोधार्थी रोनिका

Shantanu Roy
20 Jun 2023 5:43 AM GMT
जापान में अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी कृषि विश्वविद्यालय की शोधार्थी रोनिका
x
पालमपुर। कृषि विश्वविद्यालय की पीएच.डी. शोधार्थी कुमारी रोनिका जापान में एक महीने तक प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। जापान जाने से पूर्व शोधार्थी रोनिका ने कुलपति प्रो. एच.के. चौधरी से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। जैनेटिक्स और प्लांट ब्रीङ्क्षडग विभाग की शोधार्थी रोनिका किसाराजू चिबा जापान में एक प्रसिद्ध कजुसा डी.एन.ए. अनुसंधान संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। कम से कम संभव समय में यह प्रशिक्षण उन्हें डी.एन.ए. मार्क रों, लिंकेज मैप्स, आणविक प्रजनन और जैव सूचना विज्ञान के विकास में ज्ञान और कौशल से लैस करेगा, जो पौधों के गुणों को रुचि के जीनों से जोड़कर और उन्नत सटीकता और दक्षता के साथ नई किस्मों को विकसित करने में सहायक होगा। रिसर्च स्कॉलर कजुसा डी.एन.ए. रिसर्च इंस्टीच्यूट में प्लांट जीनोमिक्स एंड जैनेटिक्स लैब के प्रमुख डा. सचिको इसोबे के मार्गदर्शन में काम करेंगे। प्रधान अन्वेषक डा. रणबीर सिंह राणा ने बताया कि 9 संकाय और 20 छात्रों को उन्नत कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी केंद्र पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के तहत संरक्षित कृषि और प्राकृतिक खेती पर अत्याधुनिक तकनीकों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए प्रायोजित किया गया है। शोधार्थी रोनिका के साथ अनुसंधान निदेशक डा. एस.पी. दीक्षित और परियोजना के प्रधान अन्वेषक डा. रणबीर सिंह राणा भी पस्थित रहे।
Next Story