हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आढ़ती और व्यापारी क्यू फार्म पर लगा रहे हैं सेंध

Admin Delhi 1
20 Sep 2022 1:35 PM GMT
हिमाचल में आढ़ती और व्यापारी क्यू फार्म पर लगा रहे हैं सेंध
x

हिमाचल न्यूज़: हिमाचल प्रदेश में वर्तमान समय में फलों का सीजन चला हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक बिक्री सेब की हो रही है, जिससे प्रदेश सरकार को काफी मुनाफा हो रहा है। इस मुनाफे में आढ़ती और व्यापारी सेंध लगा रहे हैं। व्यापारी सेब की गाड़ियां भरकर ले जा रहे हैं, जिसके लिए वाहन चालकों के पास क्यू फार्म होना जरूरी है। हैरानी की बात है कि इस क्यू फार्म में गलत जानकारी देकर व्यापारी हजारों रुपए का चूना लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामले में चैक पोस्ट के अधिकारियों ने लाखों रुपए का जुर्माना वसूल किया है।

ताजा मामले में चैक पोस्ट पर 25 हजार का जुर्माना वसूला गया है। चैक पोस्ट अधिकारी नंद लाल का कहना है कि इस वाहन में क्यू फार्म पर गलत जानकारी दी गई थी, जिसके चलते 25 हजार का जुर्माना लगाया है। वहीं अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।

Next Story