हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार बनने के बाद कांग्रेस में बढ़ रही गुटबाजी: गोविंद ठाकुर

Shantanu Roy
26 Feb 2023 10:07 AM GMT
सुक्खू सरकार बनने के बाद कांग्रेस में बढ़ रही गुटबाजी: गोविंद ठाकुर
x
मनाली। हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार बनने के बाद कांग्रेस पार्टी में न केवल गुटबाजी बढ़ती हुई नजर आ रही है, बल्कि ये बातें वास्तव में हो रही हैं। यह बात पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि हाल ही में कुल्लू में हुई दिशा की बैठक की अध्यक्षता मंडी लोकसभा की सांसद प्रतिभा सिंह ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल्लू और मनाली से कांग्रेस के विधायक नदारद रहे। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि बैठक के दौरान प्रतिभा सिंह ने डीसी से विंटर कार्निवाल में निमंत्रण न भेजने पर भी नाराजगी जाहिर की है और विंटर कार्निवाल में न बुलाए जाने पर संतोषजनक जवाब भी मांगा है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वह इसके खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लेकर आएंगी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के कार्यक्रम के लिए जब लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य केलांग गए थे और वहां से वापस आने के बाद उन्होंने मनाली और कुल्लू में विकास कार्यों का निरीक्षण किया था, उस समय भी कुल्लू और मनाली से कांग्रेस के विधायक नदारद रहे। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश में सुक्खू सरकार बनने के बाद गुटबाजी अभी भी जारी है।
Next Story