- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- स्पीति के बाद अब लाहौल...
हिमाचल प्रदेश
स्पीति के बाद अब लाहौल में मूलिंग पुल पर दिखे 3 स्नो लेपर्ड
Shantanu Roy
28 Jan 2023 1:50 PM GMT

x
बड़ी खबर
पतलीकूहल। स्पीति के बाद अब लाहौल में 3 स्नो लैपर्ड कैमरे में कैद हुए हैं। गत रात के समय 3 स्नो लैपर्ड के शावक सड़क पर दौड़ते हुए नजर आए। स्थानीय युवक ने उन तीनों शावकों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह स्नो लैपर्ड लाहौल के मूलिंग पुल के आसपास घूम रहे थे। स्थानीय लोगों की मानें तो इससे पहले भी मूलिंग पुल व छुरपुक पैट्रोल पंप के समीप स्नो लैपर्ड दिखाई दिए हैं। लाहौल-स्पीति का वातावरण स्नो लैपर्ड के लिए बेहतरीन शरण स्थली साबित हो रहा है। गत रात स्थानीय निवासी सोनम जांगपो जब अपनी गाड़ी में गोंदला से केलांग की ओर आ रहे थे।
उन्हें मूलिंग पुल के पास 3 शावक सड़क पर बैठे हुए मिले जोकि गाड़ी की लाइट के चलते सड़क पर दौड़ना शुरू हो गए और थोड़ी देर बाद पहाड़ी की ओर भाग गए। ग्रामीणों की मानें तो वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए यह अच्छा संकेत है। इससे यहां वाइल्ड लाइफ टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। सोनम ने बताया कि अक्सर मूलिंग पुल और छुरपुक पैट्रोल पंप के बीच स्नो लैपर्ड दिखाई पड़ते हैं। इस दौरान रात के समय यहां आने वाले लोगों को सावधानी बरतनी जरूरी है। वन विभाग के डीएफओ पवन का कहना है कि इलाके में बर्फानी तेंदुए का देखा जाना सुखद समाचार है।
Next Story