हिमाचल प्रदेश

भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचकर RS Bali ने राहुल गांधी को दिया हिमाचल चुनाव का फीडबैक

Shantanu Roy
2 Dec 2022 9:41 AM GMT
भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचकर RS Bali ने राहुल गांधी को दिया हिमाचल चुनाव का फीडबैक
x
बड़ी खबर
परौर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के युवा नेता रघुबीर सिंह बाली भी भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बने। जानकारी के अनुसार रघुबीर सिंह ने बाली दो दिन में राहुल गांधी के साथ कई किलोमीटर पैदल यात्रा की। वह पहले दिन इंदौर से संवर तक गए और इसके अगले दिन उज्जैन महाकाल तक राहुल गांधी के साथ यात्रा में रहे।
इस दौरान रघुबीर बाली ने राहुल गांधी को हिमाचल के चुनाव का फीडबैक भी दिया। प्रेस को जारी बयान में बाली ने कहा कि वह अपने नेता के साथ हैं। राहुल गांधी ने देश से नफरत को खत्म करने की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पार्टी महासचिव विक्रमादित्य सिंह और युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हो चुके हैं।
Next Story